कटनी नगर: झिंझिरी स्थित जिला जेल में कैदी की डंडों से पिटाई, जेल आरक्षक मारपीट और कैदियों से गुंडा टैक्स वसूलने का गंभीर आरोप
जिला अस्पताल में आज बुधवार शाम 6 बजे उस समय हड़कम्प मच गया जब जिला जेल झिंझरी में सजा काट रहे कैदी गोलू रजक को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां उसने आरोप लगाया कि जेल में पदस्थ आरक्षक राजभान दुबे गुंडा टैक्स की मांग करता है नहीं देने पर उसे बेरहमी से पीटा इससे पूर्व भी आरक्षक की एक शिकायत एसपी आफिस पहुँच चुकी है जहां कैदी के परिजनों ने आरोप लगाए थे।