डेहरी में जाम से राहत, तिनकोनिया थाना मोड़ पर स्थानांतरित हुआ मार्केट। सोमवार शाम क़रीब 6 बजे डेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव रंजन सिंह ने डेहरी शहर में जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की। पहले थाना मोड़ मुख्य सड़क पर लगने वाले मार्केट के कारण आम नागरिकों, मरीजों, विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानी होती थी।