आरंग: राखी में मंत्री गुरु खुशवंत साहब ने मां के नाम पर किया वृक्षारोपण
Arang, Raipur | Jun 17, 2026 शासकीय माध्यमिक विद्यालय एवं कॉलेज राखी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विशेष रूप से उपस्थित हुए, उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित कर वृक्षारोपण के महत्व को बताया