जांजगीर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, जिले के 120719 किसानों के खाते में आए ₹24.15 करोड़
जांजगीर-चांपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किया गया। जिसके तहत कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिले के 120719 किसानों के डीबीटी बैंक खाते में 24.15 करोड़ रूपये. हस्तांतरित किये गये हैं।