रीठी: सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, गुरजी और बरजी में हटाया गया अवैध कब्जा
Rithi, Katni | Jul 2, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरजी और बरजी में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया।