बकानी: बिना मुंडेर के कुएं में गिरा गौवंश, गोभक्तों ने जान जोखिम में डालकर किया सफल रेस्क्यू
बिना मुंडेर के कुएं में गिरा गौवंश, गोभक्तों ने जान जोखिम में डालकर किया सफल रेस्क्यू बकानी। कस्बे के एक खुले और बिना मुंडेर वाले कुएं में एक गौवंश गिर जाने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू की तैयारी शुरू की।जानकारी के अनुसार, कुआं बिना मुंडेर का होने के कारण गौवंश अचानक उसमें जा गिरा। स्थानीय गोभक्तों ने साहस का परिचय देते हुए बिना किसी आधिकारिक सहायता के ही बचाव