जोकिहाट विधानसभा क्षेत्र के मल्हरिया हाई स्कूल मैदान में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे AIMIM एआई एम, आई एम सुप्रीमो बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मैदान में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग ओवैसी का भाषण सुनने पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने भाजपा और जदयू समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।