बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में रेलवे ट्रैक पर नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बख्तियारपुर लिंक रेलवे ट्रैक पर बूढ़रा गांव के समीप 20 वर्षीय नवविवाहिता रूची कुमारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका के पिता,नालंदा जिले के रहुई थानांतर्गत अम्बा निवासी कौशल पासवान ने रविवार दोपहर करीब एक बजे घटना की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि उनकी