निम्बाहेड़ा: चित्तौड़ निम्बाहेड़ा फोरलेन पर लक्ष्मीपुरा के निकट बड़ा हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, 3 युवक घायल
शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा फोरलेन पर लक्ष्मीपुरा के निकट शनिवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल निम्बाहेड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार