इंदौर: खजराना थाने पर जप्त कंटेनर 7 साल बाद मालिक को किया सुपुर्द, 2018 में शराब की पेटियों के साथ हुआ था जप्त
Indore, Indore | Feb 26, 2025 इंदौर के खजराना पुलिस ने 2018 में एक वाहन से जप्त की गई शराब की 1135 पेटियाँ अब नष्ट की जाएंगी। इस मामले में कोर्ट ने शराब के नष्ट करने के आदेश जारी किए हैं और इस प्रक्रिया को जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही इस मामले में वाहन स्वामी को कोर्ट के आदेश के बाद वाहन की सुपुर्दगी दी गई। जबकि शराब की पेटियों को थाना के माल खाने में रखा गया है।