बारुन: अग्नि का तांडव: मेह सहित विभिन्न गांवों में लगी भीषण आग, 250 बीघे से अधिक खेतों की फसल जलकर राख
बारुण प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में शुक्रवार को आग ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि देखते ही देखते 250 बीघे में खड़ी और कटी गेहूं की फसल राख के ढेर में तब्दील हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने लगभग चार किलोमीटर के दायरे को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावित किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है.