सिवनी: सिवनी में योग दिवस पर नशा मुक्ति का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हुआ पौधरोपण
Seoni, Seoni | Jun 21, 2026 सिवनी के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत सप्ताह और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विशेष आयोजन किया गया। रविवार को कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, कलेक्टर नेहा मीना और एसपी कृष्ण लालचंदानी ने सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से नागरिकों को नशा मुक्ति का संदेश दिया।