झांसी: झांसी में ट्रक ड्राइवर के बाद घायल कंडेक्टर की मौत, विगत दोनों चिरगांव थाना क्षेत्र में हुआ था हादसा
Jhansi, Jhansi | Mar 18, 2024 मृतक का नाम कादर खान (35) था। वह पूंछ थाना क्षेत्र के अमगांव का रहने वाला था। वह एक ट्रक पर कंडेक्टर था, जबकि उसी के गांव का कमल किशोर ट्रक पर ड्राइवर था। बिगत दिनों वह लोग उरई में माल उतारकर झांसी आ रहे थे। रास्ते में चिरगांव के पास पहाड़ी बाइपास पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनका ट्रक पीछे जा टकराया। जिसमे कमल की मौके पर मौत हो गयी थी।