जमुई: खड़ाइन्च में राजस्व महाअभियान के विरोध में किसानों के साथ भाकपा माले की अनिश्चितकालीन हड़ताल CO के आश्वासन पर खत्म हुई
Jamui, Jamui | Sep 16, 2025 राजस्व महाअभियान शिविर में सही तरीके से किसानों का कार्य नहीं करने के विरोध में किसानों के साथ भाकपा माले का अनिश्चितकालीन हड़ताल को सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि सीओ विश्वजीत कुमार ने वार्ता कर खत्म करवा दिया। जिससे किसानों ने सही तरीके से कार्य होने की उम्मीद जताई। उक्त जानकारी भाकपा माले के युवा नेता बाबू साहब सिंह ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे दी है।