सकरा: सेमरा गांव में आग से 17 परिवारों के घर राख, ₹50 लाख से ज़्यादा का नुकसान
मुजफ्फरपुर जिले के केशोपुर पंचायत के सेमरा गांव में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे में भीषण आग लग गई। इसमें 17 घर जलकर राख हो गए। इस दौरान कई रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट कर गए। जिला मुख्यालय, सकरा थाना और वैशाली जिले के पातेपुर से पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि आग से करीब 50 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।