मिशन शक्ति अभियान-5 के अंतर्गत पुलिस लाइन बस्ती के प्रेक्षागृह में महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता एवं प्रभावी व्यवहार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती के संयुक्त निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यशाला में विद्यालयों की छात्राएं, शिक्षिकाएं व प्रधानाध्यापक शामिल हुए।