जसवंतनगर में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता सहित दो मासूम पुत्रों की मौत से पूरा परिवार उजड़ जाने से स्वजन गहरे सदमे में हैं। पिता-पुत्रों की एक साथ मौत की खबर सुनकर स्वजन ही नहीं बल्कि रिश्तेदारों एवं गांव पड़ोस के लोग सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे जहां रोना-चीखना पड़ा रहा। पुलिस ने दोपहर 2 ब तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ।