पलिया: बलिया नगर की बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे परिवार में मृतक की मां की तबीयत बिगड़ी
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया नगर स्थित बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड परिसर में पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक परिवार की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। शनिवार को हड़ताल के चौथे दिन मृतक की मां की तबियत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद परजनो ने 112 पर फोन किया। जहां मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने पलिया सीएचसी मे कराया भर्ती। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।