बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में पंचायत विकास दिवस को लेकर हुई बैठक, दिए कई निर्देश
कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में 28 जून, 2026 को आयोजित होने वाले प्रथम पंचायत विकास दिवस की तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक शनिवार की शाम 04:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जायेगा.