दीपावली त्योहार को लेकर सीएलजी बैठक का आयोजन। अफवाहों से बचने और सामाजिक समरसता के साथ दीपोत्सव का त्योंहार मनाने का आह्वान। कस्बे की पुलिस चौकी में शुक्रवार को दीपोत्सव के त्योंहार को लेकर सीएलजी की बैठक रखी गई।इस दौरान बैठक दीपोत्सव जैसे त्योहारों को सुंदरता और सद्भाव के साथ मनाने के लिए पुलिस और समुदाय के सदस्यों ने मिलकर चर्चा की।