शहपुरा: मानिकपुर बरबसपुर गांव के तमकेश्वर आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, कलश यात्रा निकाली गई
मानिकपुर बरबसपुर गांव के गुरूधाम तमकेश्वर आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसके चलते गुरुवार शाम 4:30 बजे से कलश यात्रा निकाली गई। गौरतलब है कि श्रीमद् भागवत कथा का संगीतमय वाचन पंडित मुकेश तिवारी जी कंचनपुर के मुखारविंद से किया जाएगा 8 अप्रैल को श्रीमद् भागवत कथा का समापन करते हुए भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।