झालरापाटन: झालरापाटन में माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर निकाली वाहन रैली
झालरापाटन में माहेश्वरी समाज ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे वाहन रैली निकाली , समाज के महिला मंडल और नवयुवक मंडल की ओर से यह रैली महेश नवमी के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। दुपहिया वाहन रैली गोमती सागर तालाब के तट पर स्थित गोपाल मंदिर से शुरू हुई।