कटकमदाग: उपायुक्त नैंसी सहाय ने समाहरणालय परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राष्ट्रीय पोषण माह 2024 को लेकर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से दो पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पोषण रथ जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, प्रखंडों का परिभ्रमण कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। पोषण अभियान के तहत दिनांक 01 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है।