उदवंत नगर: नवादाबेन से पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को 120 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा
12 मार्च बुधवार को 5 बजे पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को शराब मामले मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के घाघा निवासी सुरेंद्र धानुक के रूप मे हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस ने शराब धंधे मे उपयोग होने एक मोटर साईकिल को भी जप्त कर थाने लाया।