रामपुर: घोसीपुरा गाँव में मजदूरी के 6 हज़ार रुपए मांगने पर चार लोगों ने तीन को पीटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Apr 23, 2025 कोतवाली स्वार क्षेत्र की घोसीपुरा गांव के जंगल में मजदूरी के रुपए मांगने को लेकर एक पक्ष के चार लोगों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों की पिटकर घायल कर दिया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना बुधवार दोपहर 3 बजे की है। एसपी ने कार्येवाही का भरोसा दिया है । उधर पीड़ित पक्ष का कहना है पुलिस बड़े लेवल पर कोई कार्येवाही नहीं कर रही है ।