बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र के अनन्दापुर के निवासी की बाइक को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
नवाबगंज थाना क्षेत्र के अनन्दापुर के रहने वाले नन्हे लाल ने बताया मंगलवार समय दोपहर 2:00 बजे अपने घर से किसी काम से नवाबगंज जा रहा था। तभी नवाबगंज के पास बाइक वाले ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।आपको बता दें मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के जरिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।