देवीपुर: देवीपुर प्रखंड कार्यलय परिसर से बिरसा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
देवीपुर प्रखंड कार्यलय परिसर से बिरसा रथ की शुरुआत की गई। इस दौरान प्रखंड प्रमुख प्रमीला देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राजेश बारला, अंचलाधिकारी उज्जवल सोरेन, जिला गब्य विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। बिरसा रथ के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गांव-गांव जाकर कृषि संबंधित जानकारी दी जाएगी।