महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के छोटा रमना मुहाल निवासी 50 वर्षीय मुन्ना पुत्र बाबूलाल ने बुधवार समय तकरीबन 8 बजे अज्ञात कारणों के चलते घर पर ही फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में राज मिस्त्री का उपचार किया जा रहा है।