प्रयागराज: चौक इलाके में मजदूर दिवस पर इरशाद उल्ला का मजदूरों के साथ काम करते वीडियो हुआ वायरल
1 मई दिन बृहस्पतिवार समय 2.15 मिनट मजदूर दिवस के अवसर पर, कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में, इरशाद उल्ला मजदूरों के साथ 'पड़वा' और तसला लेकर काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मजदूरों के साथ समय बिताया और उनकी समस्याओं को सुना।लोग इरशाद उल्ला के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।