प्रयागराज: मुट्ठीगंज में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा को किया गया सम्मानित
प्रयागराज की रहने वाली छात्रा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप कर प्रयागराज का नाम रोशन किया है। आज बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास प्रयागराज के मुट्ठीगंज में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को महापौर गणेश केसरवानी द्वारा सम्मानित कर छात्रा के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई है।