अंबिकापुर: संजय पार्क में वन विभाग की बड़ी लापरवाही, बाड़े से एक हिरन बांस बाड़ी भाग गया
आज दिनांक 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी अनुसार संजय पार्क में एक बार फिर वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।अंबिकापुर स्थित संजय पार्क में सोमवार की देर शाम एक हिरण बाड़े से निकलकर बांस बाड़ी की ओर भाग गया। बताया जा रहा है कि जब पार्क का कर्मचारी बाड़े में घुसकर हिरणों को चारा दे रहा था, उसी दौरान गेट खुला रह गया और मौका देखकर भागा।