बिछुआ: थोटामाल में 15वें वित्त आयोग से बनी सीसी रोड का भूमि पूजन स्थानीय जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नागरिक मौजूद।
थोटामाल में 15वें वित्त आयोग से बनी सीसी रोड का भूमि पूजन स्थानीय जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नागरिक मौजूद। बिछुआ जनपद के ग्राम पंचायत थोटामाल में आज मंगलवार शाम 5 बजे 15वें वित्त आयोग की राशि से बनने वाली सीसी रोड का भूमि पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।जिला पंचायत सदस्य लखन कुमार वर्मा ने विधिवत भूमि पूजन कर सड़क निर्माण का औपचारिक शुभारंभ किया।