चम्पावत: चंपावत के सिन्याड़ी में लगेगी वाइन फैक्ट्री नाशपाती, माल्टा,सेब से बनेगी रेड और व्हाइट वाइन
आबकारी विभाग ने कंपनी को फैक्ट्री लगाने का लाइसेंस दे दिया है। 1 साल के भीतर कंपनी फैक्ट्री का निर्माण कार्य पूर्ण करेंगी। उसके बाद तकनीकी जांच होगी। जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडे ने बताया कि वाइन फैक्ट्री में चंपावत में उत्पादित नाशपाती, माल्टा,सेब से वाइन तैयार होगी स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और फल के अच्छे दाम मिलेंगे।