दौसा: दौसा पॉक्सो कोर्ट के जज ने स्कूली बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को सुनाया तीन वर्ष का कठोर कारावास
Dausa, Dausa | Nov 4, 2025 एक स्कूली बालिका से छेड़छाड़ का प्रकरण में पोक्सो कोर्ट जज दौसा ने आरोपी को तीन वर्ष का कठोर कारावास, 50 हजार के अर्थ दण्ड से दंडितकिया है आरोपी गंगापुर सिटी के बाटोदा निवासी अभिजीत है, मामले में 11 गवाह और 15 दस्तावेज पेश किए गए ,15 दिसंबर 2023 को महिला थाने में यह मामला दर्ज हुआ था।विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र सैनी ने मामले की पर पैरवी की।