बदायूं: बदायूं के गायत्री शक्ति पीठ पर नवमी पर हुआ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, देवकन्याओं का हुआ पूजन
Budaun, Budaun | Oct 19, 2026 बदायूं में शारदीय नवरात्रि की नवमी पर सोमवार 11 बजे के आसपास गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। वेदमंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और जनमानस में सद्बुद्धि के संचार की कामना की। इस दौरान देवकन्याओं का पूजन किया गया।