बरियातु: फुलबसिया रेलवे कोयला साइडिंग के पास अपराधियों ने हाइवा में आग लगाई, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी, पुलिस जांच में जुटी
बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलबसिया रेलवे कोयला साइडिंग के पास शनिवार कि रात अपराधियों ने एक हाइवा वाहन में आग लगा दी. घटना के बाद गाड़ी पूरी तरह जल गई. गनीमत रही कि उक्त गाड़ी साइडिंग से अलग कोयला खाली कर खड़ी थी ,इस कारण बड़ी घटना नहीं हुई. घटना की जिम्मेवारी राहुल दुबे गैंग के द्वारा ली गई है फिलहाल थाना प्रभारी SDPO घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुटी है