कटनी नगर: ओवर स्पीड वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस का विशेष अभियान,झिंझरी रोड पर वाहनों पर हुई चालानी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के द्वारा आज सोमवार सुबह 10:40 मिनट पर शहर झिंझरी क्षेत्र में आधुनिक स्पीड मॉनिटरिंग उपकरणों की मदद से तेज गति से वाहन चलाने वाले चालको की निगरानी की गई। दो कार जो तेज गति से थी उन पर चालानी कार्यवाही भी की गई है।