रामगंजमण्डी: बड़ोदिया तिराहा से लाखो की अंग्रेजी शराब जब्त, नाकाबंदी तोड़कर भागी कार, खेतों में फरार हुए तस्कर
चेचट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात नंबर की कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार को भी जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकले। रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी