नगरपालिका क्षेत्र में कार्यरत सफाई ठेकेदारों ने अपने लंबे समय से लंबित बकाया भुगतान की मांग को लेकर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपा। ठेकेदारों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। सफाई ठेकेदारों का कहना है कि कई महीनों से उनके भुगतान अटके हुए हैं।