मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के जूना पानी क्षेत्र से विगत वर्ष अपहरण हुए 7 वर्षीय मासूम बालक प्रदीप को पुलिस प्रशासन द्वारा सकुशल बरामद करने के बाद अब उसके उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी समाज सेवी ने उठाकर एक नई मिसाल कायम की है।बड़वाह एसडीओपी श्रीमती अर्चना रावत की पहल के बाद बालक प्रदीप की आगे की शिक्षा का संपूर्ण खर्च समाजसेवी स्वयं वहन करेंगे।