चरखी दादरी में ट्रेड यूनियनों की ओर से बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला। जिले में हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा ने चक्का जाम का ऐलान किया था, लेकिन यह पूरी तरह बेअसर नजर आया। दादरी डिपो से बसें सामान्य रूप से चलती रहीं और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।