तहसील मुख्यालय पर महीने के पहले व तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में शनिवार को सुबह दस बजे से गभाना तहसील सभागार में एसडीएम हरिश्चंद्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्धारित समय दोपहर दो बजे तक विभिन्न विभागो से जुड़े कुल 30 शिकायती प्रार्थना पत्र आए।