गुनौर: पन्ना के लिए ऐतिहासिक पल: गुनौर विधानसभा के देवेंद्रनगर पहुंची पहली ट्रायल ट्रेन, उत्साह में झूम उठा पूरा क्षेत्र
Gunnor, Panna | Jun 10, 2026 पन्ना। जिले के विकास की दिशा में बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब बहुप्रतीक्षित सतना-देवेंद्रनगर रेल परियोजना के तहत पहली ट्रायल ट्रेन देवेंद्रनगर स्टेशन पहुंची। वर्षों से रेल सेवा का इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह क्षण किसी उत्सव से कम नहीं था। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही लोगों ने तालियों और उत्साह के साथ उसका स्वागत किया।