गोला प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय डीमरा में शुक्रवार को 12वीं कक्षा की छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने नृत्य, गीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।