अरवल: अरवल कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने लगाया जनता दरबार, सुनीं आमजन की समस्याएं
Arwal, Arwal | Jul 9, 2026 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर अपराध समेत अन्य जनसरोकार से जुड़े मामलों से अवगत कराया।