जगदलपुर: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने NHM कर्मियों और मितानिनों की हड़ताल का समर्थन किया, कहा- छत्तीसगढ़ हड़ताल का गढ़
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज मितानिनों और NHM कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा, जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से शासकीय कर्मचारी लगातार हड़ताल कर रहे हैं । वहीं बीजेपी सरकार इन्हें मोदी गारंटी के नाम से ठग रही है। दीपक बैज ने कहा कि वह हड़ताली कर्मचारियों की मांग का समर्थन करते हैं ।