मुरैना नगर: नयापुरा गांव में करंट लगने से लाइनमैन 25 फीट ऊंचे पोल से गिरा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मुरैना जिले के अम्बाह क्षेत्र के नयापुरा गांव मेआज मंगलवार को बिजली विभाग के लाइनमैन शैलू शर्मा करंट लगने से गंभीर घायल हो गए।वह 25 फीट ऊंचे पोल पर जम्पर जोड़ रहे थे,तभी अर्थिंग से करंट लगा और संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिर पड़े।साथियों ने उन्हें अम्बाह अस्पताल पहुंचाया,जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया,यहाँ उनका इलाज जारी है।