रामानुजगंज: रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
रामानुजगंज रविवार धनगांव ग्राम धनगांव में रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती बंग समाज कल्याण समिति द्वारा गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत टैगोर के छायाचित्र पर धूप-दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों, उत्कृष्ट कृषकों, कलाकारों, साहित्यकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।