रावतभाटा: रावतभाटा कब्रिस्तान में भड़की आग से मचा हड़कंप, नगर पालिका के दमकल कर्मियों की मेहनत से टला बड़ा हादसा
विजय सिंह ने रविवार रात 8 बजे बताया कि रावतभाटा के भैंसरोडगढ़ मार्ग स्थित कब्रिस्तान क्षेत्र में आज अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते सूखी घास और झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें दूर सड़क से दिखाई देने पर लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि स