बेगूसराय: नवटोलिया में प्रेम प्रसंग में युवक का शव मिला, परिजनों ने पीट-पीटकर जहर देने का आरोप लगाया
तेघरा थाना क्षेत्र के कोलवारा लवटोलिया वार्ड-12 में एक युवक का शव मिला है. शव मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार की सुबह 08:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में परिजन ने बताया कि स्वर्गीय रंजीत महतो की शादीशुदा लगभग 25 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी के साथ रोशन कुमार का बीते दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.